समाधान दिवस की गरिमा भंग, नलकूप विभाग के जेई चंदन वर्मा मोबाइल पर गेम खेलते पकड़े गए, डीएम ने दिए सख्त आदेश

फरेंदा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान नलकूप विभाग के जेई चंदन वर्मा मोबाइल पर गेम खेलते नजर आए। मामला जिलाधिकारी तक पहुंचते ही जांच और कार्रवाई के आदेश दिए गए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 21 February 2026, 1:11 PM IST

Maharajganj: जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब नलकूप विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) चंदन वर्मा कार्यक्रम के दौरान मोबाइल पर गेम खेलते हुए देखे गए। तहसील सभागार में उस समय फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई चल रही थी और विभिन्न विभागों के अधिकारी जनसमस्याओं को गंभीरता से सुन रहे थे।

लोगों में देखने को मिली नाराजगी 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब एक ओर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से आए लोग अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख रहे थे, वहीं दूसरी ओर जेई चंदन वर्मा मोबाइल स्क्रीन में व्यस्त दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि वे गेम खेल रहे थे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए। मौके पर मौजूद लोगों में इस व्यवहार को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली।

गैर-जिम्मेदाराना रवैया बर्दाश्त नहीं- डीएम

मामले की सूचना जैसे ही जिलाधिकारी तक पहुंची, उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कड़ी आपत्ति जताई। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना है। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर किसी भी अधिकारी द्वारा गैर-जिम्मेदाराना रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दोस्तों ने मेरे पापा को मार डाला…एटा में बाप के शव को गोद में लेकर बोला बेटा, इलाके में तनाव का माहौल

आवश्यक विभागीय कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच कर आवश्यक विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि वे अपने दायित्वों के प्रति पूरी गंभीरता बरतें और समाधान दिवस की गरिमा बनाए रखें।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 21 February 2026, 1:11 PM IST