Site icon Hindi Dynamite News

रायबरेली में भैंस चराने गए व्यक्ति का मिला शव, ग्रामीणों ने जताया ये शक

रायबरेली के रोहनिया क्षेत्र में भैंस चराने गए व्यक्ति एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पढिये पूरी खबर
Post Published By: Rohit Goyal
Published:
रायबरेली में भैंस चराने गए व्यक्ति का मिला शव, ग्रामीणों ने जताया ये शक

रायबरेली: भैंस चराने गए एक व्यक्ति की नहर में डूबकर मौत होने की खबर है। शव 24 घंटे बाद झाड़ियों में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला ऊँचाहार क्षेत्र के रोहनिया ब्लॉक के ग्रामसभा रसूलपुर ग्राम पंचायत का है। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे मायाराम निवासी रामफेर पाल (उम्र लगभग 55 वर्ष) की नहर में डूबने से मौत हो गई। वे सोमवार दोपहर करीब 2 बजे घर से भैंस चराने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। देर रात तक काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार को तब हड़कंप मच गया जब प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने एक शव को नहर की झाड़ियों में फंसा देखा और इसकी जानकारी गाँव के लोगों को दी। उनका शव बभनपुर शेखपुर गांव के पास नहर में एक बहता दिखाई दिया। उनके शरीर पर नीले रंग की शर्ट थी। रामफेर के परिजनों ने बताया कि वह इसी रंग के कपड़े पहनकर घर से निकले थे।

इसके बाद गांव के लोगों और परिजनों ने खोजबीन तेज कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे नहर के किनारे झाड़ियों में एक शव फंसा हुआ मिला। यह स्थान प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित बभनपुर शेखपुर के निकट था। फिलहाल सलोन पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस बात के पता लगाया जा रहा है कि पशुओ के चराने निकले रामफेर आखिर कैसे नहर में डूब गए।

गुरबख्शगंज क्षेत्र में महिला ने लगाई फांसी

वहीं गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नव विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी से लटकता मिला। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के तुलसी का पुरवा गाँव मे विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। महिला की पहचान अभी नही हो पाई है।

Exit mobile version