सड़क पर दिखा फिल्मी नजारा…बीच सड़क पर हुआ यह हाल

दिल्ली नंबर की एक काली थार सड़क पर एंट्री मारती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन थार चालक ने रुकने के बजाय और रौब झाड़ते हुए गाड़ी दौड़ा दी। इसके बाद पुलिस ने भी फिल्मी अंदाज़ में पीछा शुरू कर दिया

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 May 2026, 7:20 PM IST

Muzaffarnagar: मुजफ़्फरनगर की सड़कों पर फिल्मी स्टाइल में मॉडिफाइड थार दौड़ाकर रौब झाड़ना युवक को महंगा पड़ गया। तेज प्रेशर हॉर्न–हूटर, कानफोड़ू म्यूजिक और दबंगई वाले अंदाज़ में सड़क पर निकल रहे युवक की पूरी “रैंगलर वाली फील” उस वक्त निकल गई, जब पुलिस ने पीछा कर उसकी थार को पकड़ लिया।

क्या है पूरी खबर?

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बाननगर रेलवे फाटक का है। गुरुवार देर शाम करीब 8 बजे रोहाना चौकी इंचार्ज मोहित कुमार अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी दूर से तेज आवाज में म्यूजिक और हूटर बजाती दिल्ली नंबर की काली थार सड़क पर एंट्री मारती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी रोकने का इशारा किया, लेकिन थार चालक ने रुकने की बजाय और रौब झाड़ते हुए गाड़ी दौड़ा दी।

इसके बाद पुलिस ने भी फिल्मी अंदाज़ में पीछा शुरू कर दिया और कुछ दूरी पर थार को घेरकर रोक लिया। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर का नज़ारा देखकर टीम भी दंग रह गई। थार को पूरी तरह “देसी रैंगलर” बनाने की कोशिश की गई थी। गाड़ी में हाई पावर म्यूजिक थिएटर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और अलग-अलग मॉडिफिकेशन लगाए गए थे। इतना ही नहीं, गाड़ी में मजदूरों वाला बेलचा भी फिट था, ताकि सड़क पर गाड़ी और ज्यादा “खतरनाक” दिखाई दे।

West bengal CM: बंगाल हुआ भगवामय, शुभेंदु होंगे बंगाल के नए अधिकारी, हुबली में आखिरकार खिला कमल

पूछताछ में चालक की पहचान दीदाहेड़ी निवासी जावेद के रूप में हुई। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत करीब 23 हजार रुपये का चालान काटते हुए थार को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद युवक का सारा रौब उतर गया और उसे पैदल ही घर लौटना पड़ा।

West Bengal CM Oath Ceremony: बंगाल में बारिश बनेगी शपथ ग्रहण की चुनौती! IMD का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया की मुजफ्फरनगर पुलिस अभियान चला रही है। अभियान के तहत ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर, मोडिफाइड कार, हूटर लगा करके गाड़ी चलाना या फिर ब्लैक फिल्म लगाने वाली सभी गाड़ियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत  कारवाई की जा रही है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  8 May 2026, 7:20 PM IST