Gorakhpur: शिक्षक के महाधिवेशन में ‘शिक्षा बचाओ अभियान’ का होगा आगाज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) का तीन दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन 6, 7 और 8 मई 2026 को गोरखपुर स्थित एनई रेलवे ऑडिटोरियम (महाप्रबंधक कार्यालय) में आयोजित होगा। पढिए पुरी खबर

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 April 2026, 9:05 PM IST

Gorakhpur News:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) का तीन दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन 6, 7 और 8 मई 2026 को गोरखपुर स्थित एनई रेलवे ऑडिटोरियम (महाप्रबंधक कार्यालय) में आयोजित होगा। यह जानकारी संघ के प्रधान प्रांतीय संरक्षक जगदीश पांडेय ठकुराई ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

समाधान पर गंभीर मंथन

उन्होंने बताया कि महाधिवेशन में प्रदेश भर से करीब 1500 शिक्षक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसमें शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों, शिक्षकों की समस्याओं और उनके समाधान पर गंभीर मंथन किया जाएगा। महाधिवेशन को पांच सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र में उद्घाटन, दूसरे में अध्यक्षीय उद्बोधन होगा।

शिक्षा की चुनौतियां और शिक्षकों का दायित्व

तीसरे सत्र में “शिक्षा की चुनौतियां और शिक्षकों का दायित्व” विषय पर विचार गोष्ठी होगी, जिसमें शिक्षाविद और विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। चौथे सत्र में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे, जिन पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। अंतिम सत्र में प्रस्तावों को पारित कर मांग पत्र तैयार किया जाएगा और आगे के संघर्ष की रणनीति तय होगी।

बदायूं में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने ही रच दी 10 वर्षीय बेटे की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गांव-गांव तक शिक्षा बचाओ अभियान

महाधिवेशन के दौरान “गांव-गांव तक शिक्षा बचाओ अभियान” की शुरुआत भी की जाएगी। इस अभियान के जरिए छात्रों, अभिभावकों और आम जनता को जोड़कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रांतीय मंत्री एवं महाधिवेशन संयोजक डॉ. अजय कुमार पाण्डेय, सह संयोजक सत्यपाल सिंह व डॉ. शोभित श्रीवास्तव, प्रदेशीय कार्यकारिणी सदस्य जगताशरण, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, संरक्षक रमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश दत्त पाण्डेय, मंडल मंत्री डॉ. डी.एन. पाण्डेय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

“क्या मुझे मरवा कर बंगाल जीतना चाहती है BJP?” ममता बनर्जी का बड़ा हमला; जानें पूरा मामला

यह महाधिवेशन प्रांतीय नेतृत्व की अध्यक्षता में आयोजित होगा, जिसमें प्रांतीय महामंत्री लालमणि द्विवेदी और कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद अग्रवाल समेत प्रदेश, मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारियों की भागीदारी रहेगी।
संघ पदाधिकारियों के अनुसार, यह महाधिवेशन शिक्षा सुधार और शिक्षक हितों से जुड़े अहम फैसलों का बड़ा मंच साबित होगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  19 April 2026, 9:05 PM IST