
ओमप्रकाश राजभर के काफिले की स्कॉर्ट कार का एक्सीडेंट
Sultanpur: यूपी के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले में शामिल स्कॉर्ट कार शुक्रवार को हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। हसुई मुकुन्दपुर गांव के पास इनोवा ट्रैक्टर में लगे कल्टीवेटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा कार क्षतिग्रस्त हो गई।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, मंत्री ओमप्रकाश राजभर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सिंहनी स्थित अमृत गार्डेन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हलियापुर के रास्ते लखनऊ लौट रहे थे। इसी दौरान हलियापुर से बहुरावां की ओर खेत की जुताई करने जा रहा एक ट्रैक्टर काफिले के सामने आ गया। ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर से काफिले की स्कॉर्ट इनोवा टकरा गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी
हादसे की सूचना मिलते ही हलियापुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद इनोवा में सवार सभी पुलिसकर्मियों को सुरक्षित लखनऊ रवाना कर दिया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।
हादसे के बाद स्कॉर्ट कार में सवार पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हुई। राहत की बात यह रही कि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित थे और किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई।
Location : Sultanpur
Published : 6 November 2026, 11:36 PM IST