
लखनऊ-बलिया हाईवे पर मौत की टक्कर!
Sultanpur: मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-बलिया हाईवे पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कादीपुर से सुल्तानपुर जाने वाली सड़क पर महमूदपुर जंगलिया मोड़ के पास रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपचंद्र कश्यप (28 वर्ष), निवासी मानेपारा, थाना कादीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद रोडवेज बस और उसके चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मोतिगरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कादीपुर-सुल्तानपुर मार्ग पर महमूदपुर जंगलिया मोड़ के पास रोडवेज बस एवं मोटरसाइकिल की टक्कर हुई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, मोतिगरपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह के अनुसार बस की पहचान होने के बाद चालक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Sultanpur
Published : 4 September 2026, 1:54 AM IST
Topics : Bike Rider Death lucknow ballia highway accident Road accident news Roadways Bus Accident sultanpur news