फर्रुखाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार ने तोड़ा दम, मची अफरा तफरी
फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज क्षेत्र में त्यौरी-अचरा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया और ट्रैक्टर पलट गया। पुलिस जांच में जुटी है।