Sultanpur News: प्रेमी ने पहले प्रेमिका फिर खुद का किया ये हाल, शादी से पहले ही कर दिया बड़ा कांड, मामला सुन सब हैरान

अंबेडकरनगर जिले में मोबाइल फोन व्यस्त होने पर होने वाले पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि हर कोई हैरान रह गया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

Updated : 12 May 2025, 2:05 PM IST

अंबेडकरनगर :  उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले में मोबाइल फोन व्यस्त होने पर होने वाले पति ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि हर कोई हैरान रह गया।

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, अंबेडकरनगर के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अमीनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के  मुताबिक,   एक युवक ने अपनी होने वाली पत्नी की चाकू से गला रेत दिया और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक इस बात से नाराज था कि लड़की का फोन व्यस्त था। युवक अपनी ससुराल पहुंचा और इस घटना को अंजाम दिया। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वहीं पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पत्नी को फोन किया लेकिन उसका फोन व्यस्त

यह पूरा मामला इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी अभिषेक उम्र करीब 23 वर्ष की शादी अमीनपुर गांव निवासी प्रतिभा उम्र करीब 20 वर्ष के साथ  शादी तय  हुई थी। 18 मई को रोका की रस्म होनी थी। शुक्रवार की देर शाम अभिषेक ने अपनी होने वाली पत्नी को फोन किया लेकिन उसका फोन व्यस्त था जिसके बाद वह गुस्से में अपने ससुराल पहुंचा। फिर अभिषेक ने अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया और उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़कर खुद पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

काफी दिनों से प्रेम प्रसंग

जानकारी के मुताबिक अभिषेक और प्रतिभा दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। काफी दिनों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसे में शादी करने का फैसला किया। दोनों एक ही जाति के थे, इसलिए घरवालों ने भी आपत्ति नहीं जताई और शादी तय हो गई। कहा जा रहा है कि अभिषेक और प्रतिभा एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लेकिन शक की सुई ने सब बिगाड़ दिया। मृतक लड़की की मां का कहना है कि दोनों के बीच दो साल से बातचीत हो रही थी. उनकी शादी तय हो गई थी. अभिषेक अक्सर शराब पीकर लड़की को धमकाता था।

Sultanpur News: शादी के बाद खुशी-खुशी दूल्हन की हुई विदाई…अचानक रास्ते में गाड़ी रोकने को बोली, फिर जो हुआ सुनकर पकड़ लेंगे माथा

 

 

Location :  sultanpur

Published :  12 May 2025, 2:04 PM IST