सुल्तानपुर में रफ्तार का कहर, ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मौत

सुलतानपुर के प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 November 2026, 1:09 AM IST

Sultanpur: कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहरामऊ ओवरब्रिज पर सोमवार की देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रयागराज की ओर से अयोध्या जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात एक ट्रक प्रयागराज की ओर से अयोध्या की तरफ जा रहा था। इसी दौरान लोहरामऊ ओवरब्रिज पर ट्रक की एक हीरो होंडा आई-स्मार्ट बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद युवक और उसकी हीरो होंडा आई-स्मार्ट बाइक ट्रक में फंस गई। बाइक और शव ट्रक के साथ करीब 500 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे में युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सुल्तानपुर में प्रेमी जोड़े ने खुद को लगाई आग, दोनों गंभीर रूप से झुलसे; गांव में मचा हड़कंप

हाईवे पर मची अफरा-तफरी

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की भयावहता देखकर लोग स्तब्ध रह गए।

सुल्तानपुर में लिफ्ट हादसे ने पकड़ा तूल, SDM के बयान से शिक्षकों में नाराजगी, की ये मांग

पुलिस की कार्रवाई 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Location :  Sultanpur

Published :  3 November 2026, 1:04 AM IST