छठ पूजा को लेकर सीताकुंड घाट पर पुलिस की तैयारी, एसपी ने किया निरीक्षण

एसपी ने गोमती नदी के विभिन्न घाटों पर किया निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देशघाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 November 2026, 7:10 PM IST

सुलतानपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर जिले के पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गोमती नदी के विभिन्न घाटों पर छठ पूजा के दौरान का काफी भीड़ देखने को मिलता है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह के साथ नगर क्षेत्र स्थित सीताकुंड घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, आवागमन और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

सीताकुंड घाट का स्थलीय निरीक्षण

आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर जिले के पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गोमती नदी के विभिन्न घाटों पर छठ पूजा के दौरान का काफी भीड़ देखने को मिलता है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह के साथ नगर क्षेत्र स्थित सीताकुंड घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, आवागमन और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

एसपी ने तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया

निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने और लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा घाट पर श्रद्धालुओं के आवागमन, प्रवेश व निकास मार्गों और पार्किंग स्थलों के लिए किये जाने वाले तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने और लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

घट पर पुलिस, गोताखोरो रहेंगे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील करमने की सलाह दी साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए भी निर्देश दिए। घट पर पुलिस, गोताखोरों और नावों की व्यवस्था करने को कहा गया है। द्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश, पर्याप्त पुलिस बल की होगी तैनाती।

 

Location :  Sultanpur

Published :  11 November 2026, 7:10 PM IST