फतेहपुर में 21 वर्षीय नयन ने प्रेमिका के घर वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के आरोप में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने वीडियो रिकॉर्ड कर आरोप लगाए और सोशल मीडिया पर शेयर किया, इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है।

फतेहपुर में एक युवक की मौत ने पूरे गांव में मचाई हलचल
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मालवा थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। 21 वर्षीय नयन कैथल, जो बीए का छात्र था, ने बीती रात ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक ने अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड करके प्रेमिका के घर वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे और बताया कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
नयन के दादा राम विशाल ने बताया कि नयन तीन साल से अपनी प्रेमिका के संपर्क में था। वीडियो में नयन ने आरोप लगाया कि प्रेमिका के पिता, भाई और अन्य परिजन उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। प्रताड़ना और मानसिक दबाव के कारण नयन ने आत्महत्या का रास्ता चुना। घटना से पहले उसने वीडियो और प्रेमिका के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की।
Fatehpur Crime: खंदक में पलटा बांस लदा ट्रैक्टर, दो की मौत, दो गंभीर घायल
नयन के माता-पिता रमेश कुमार और फूलमती, बहन नीरज देवी और परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने में बहन की शादी की तैयारी में पूरा परिवार व्यस्त था। नयन की मां ने कहा, "यदि मुझे जानकारी होती तो मैं लड़की वालों से बात करती और यह दुखद घटना नहीं होती।" ग्रामीण और रिश्तेदार भी घटना से आहत हैं और सभी आंखें नम लिए हुए हैं।
Viral Video: ट्रेन के आगे एक युवक की दर्दनाक कहानी#FatehpurTragedy #loveAffair #SuicideCase #DynamiteNews #ViralVideo @Uppolice @fatehpurpolice pic.twitter.com/P5m3BCCMFA
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 6, 2026
मृतक के दादा ने बताया कि प्रेमिका की बहन ने मोबाइल में रिकॉर्ड किए गए वीडियो और फोटो को डिलीट करने के लिए धमकी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में परिवार थाने में तहरीर देगा और आत्महत्या के लिए जिम्मेदारों को छोड़ने का नाम नहीं लेगा।
Fatehpur Accident: खून से सनी सड़क और क्षत-विक्षत शव… थरियांव रोड पर दिल दहला देने वाला मंजर
कल्याणपुर थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि युवक का ट्रेन पटरियों के पास शव मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग और प्रताड़ना से संबंधित है और जांच जारी है। मृतक की मौत ने पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक और आक्रोश फैला दिया है।