Gorakhpur Crime: सौतेली मां बनी जल्लाद, आधी रात मासूम की चाकू से हत्या- जानें पूरा मामला

थाना पिपराईच क्षेत्र के ग्राम इमलिया उर्फ विजहरा में सौतेली मां ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी की आधी रात को धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पूजा मौर्या को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 25 February 2026, 11:51 AM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पुलिस के अनुसार 24 और 25 फरवरी की मध्यरात्रि में यह वारदात हुई। बच्ची के पिता त्रिवेणी मौर्य घर से बाहर लघुशंका के लिए गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी पूजा मौर्या ने बच्ची को घर में अकेला पाकर उस पर पहले से तैयार रखे धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जब घर पहुंचे तो खून से लथपथ बच्ची का शव आंगन में पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी मौके पर ही मौजूद थी और उसके चेहरे पर किसी तरह का पछतावा दिखाई नहीं दे रहा था। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान कबूलनामा

सूचना मिलते ही पिपराईच थाना पुलिस, एसओजी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी पूजा मौर्या को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी, जिसमें दोषी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। थाना पिपराईच में मुकदमा संख्या 94/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत दर्ज किया गया है।

देवरिया में दर्दनाक हादसा: ट्रक ड्राइवर की जलकर मौत, जानें पूरी घटना

एसपी ग्रामीण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और सौतेली बेटी के प्रति नफरत इस जघन्य अपराध का मुख्य कारण सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं घरेलू तनाव, संपत्ति विवाद और मानसिक स्थिति की गहराई से जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है।

सोशल मीडिया पर न्याय की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। गांव के बुजुर्गों और महिला मंडल ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और साथ ही स्थानीय महिलाओं ने प्रदर्शन की तैयारी भी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर #JusticeForPipraichGirl ट्रेंड कर रहा है और लोग मासूम को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

बिहार पुलिस में 993 कॉन्स्टेबल ऑपरेटर पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

ग्रामीणों का कहना है कि सौतेली मां से ममता की उम्मीद होती है, लेकिन इस घटना ने रिश्तों की पवित्रता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने भी सख्त संदेश दिया है कि मामले की जांच उच्च अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 25 February 2026, 11:51 AM IST