हिंदी
सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा
Raebareli: रायबरेली के सिविल लाइन चौराहे पर जिस प्रतिमा का सांसद राहुल गांधी ने उदघाटन किया उसे रात के साये में हटाकर एक बड़ी प्रतिमा लगा सी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रायबरेली नगर पालिका पर बजट पास किया गया। यहां कुछ महीना पहले जिले के सांसद राहुल गांधी द्वारा जिस प्रतिमा का अनावरण किया गया था उसको चौराहे से हटाकर अब उसके स्थान पर बड़ी प्रतिमा वहां पर स्थापित कर दी गई है। जिससे मोटर यूनियन के जिला अध्यक्ष द्वारा यह शक जाहिर किया जा रहा है कि बजट में हेर फेर किया गया जिसके बाद नगर पालिका पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
आपको बता दें कि दिनांक 15 जनवरी 2026 मकर संक्रांति के दिन गुरुवार को रात्रि करीब 11:00 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौराहे पर प्रतिमा को बदल दिया गया। करीब तीन माह पहले जिले के सांसद राहुल गांधी द्वारा सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया गया था जो नगर पालिका द्वारा चौराहे पर लगवाई गई थी लेकिन अब उसे प्रतिमा को हटाकर सुभाष चंद्र बोस की ही दूसरी प्रतिमा सलूट करते हुए बड़े आकार में बनवाकर लगवाई गई है। जिस पर सवाल भी खड़े हो रहे है।
मौके पर पहुंचे मोटर यूनियन के अध्यक्ष राममोहन श्रीवास्तव उर्फ रामू दादा ने बताया कि नगर पालिका का ही है पूरा खेल था बजट का बंदर बांट करना था। इसलिए वह जनता के पैसे को दुरुपयोग कर रही है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा विभिन्न विभागों में की गई थी। तब जाकर लगाई गई छोटी वाली प्रतिमा को हटाकर बड़ी प्रतिमा सुभाष चंद्र बोस की लगाई गई है। आपको बता दें कि 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस जयंती मनाई जाती है उसे ही लेकर यह तैयारी चल रही है।
इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि रात में सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा को बदला गया है। पहले ग्रेनाइट पत्थर से 6 फीट की मूर्ति लगी थी। लेकिन जब यह आवाज उठी की प्रतिमा बड़ी लगनी चाहिए तो उससे बड़ी प्रतिमा को लगा दिया गया। हालांकि इसके लिये कोई अलग से बजट पास नही हुआ। जिस मूर्तिकार से पहले की मूर्ति बनी थी उसी से यह नई एस आर पी क्वालिटी की मूर्ति रिप्लेस की गई। जो कि पहले से ज्यादा सुंदर व टिकाऊ है।
Location : Raebareli
Published : 16 January 2026, 1:23 PM IST
Topics : Latest News Raebareli statue Subhas Chandra Bose UP News