Site icon Hindi Dynamite News

सोनभद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर सपाइयों का हल्ला बोल, स्ट्रेचर कंधे पर उठाकर किया प्रदर्शन

सोनभद्र के जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के प्रतीक पुतले को स्ट्रेचर पर बैठाकर विरोध जताया। सपा का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने के बावजूद अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं।
Post Published By: सौम्या सिंह
Published:
सोनभद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर सपाइयों का हल्ला बोल, स्ट्रेचर कंधे पर उठाकर किया प्रदर्शन

Sonbhadra: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और सरकारी अस्पताल की खस्ताहाल व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के बाहर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सांकेतिक प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के प्रतीक स्वरूप एक पुतले को स्ट्रेचर पर बैठाकर नगर में घुमाया। इस दौरान सपाइयों ने स्ट्रेचर को कंधों पर उठाकर शहर भर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा

प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा दे दिया गया है, लेकिन सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। अस्पताल में बर्न यूनिट, ट्रामा सेंटर और कई विभागों में डॉक्टर ही मौजूद नहीं हैं। गंभीर मरीजों को वाराणसी या प्रयागराज रेफर कर दिया जाता है, जिससे कई बार जानें चली जाती हैं।

गीता गौर, महिला जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी

प्रमोद यादव ने कहा, ‘सरकार सिर्फ कागजों में काम कर रही है। ज़मीन पर हालात ज्यों के त्यों हैं। जिला अस्पताल में जो सुविधाएं होनी चाहिए थीं, वो अब भी नदारद हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक स्वास्थ्य मंत्री होते हुए भी पूरी तरह से उदासीन हैं।’

Sonbhadra News: मासूम की मौत के बाद सख्त हुए डीएम, निरीक्षण में कई बिना लाइसेंस अस्पताल सीज

अस्पताल बुनियादी सुविधाओं से वंचित

प्रदर्शन में महिला जिलाध्यक्ष गीता गौर ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के लिए प्रसव व इमरजेंसी सेवाएं बदहाल हैं। आए दिन मरीज बिना इलाज के लौट जाते हैं। सरकार को अस्पतालों की हालत सुधारने के बजाय केवल प्रचार की चिंता है।

प्रमोद यादव, जिला सचिव, समाजवादी पार्टी

सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में जिले के हर गांव-नगर में सरकार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Sonbhadra News: ओबरा पीजी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

यह विरोध प्रदर्शन शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन इसने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता की नाराजगी अब सड़कों पर उतर चुकी है।

Exit mobile version