
सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव
Ghosi: समाजवादी पार्टी के घोसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार, 20 नवंबर को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और शोकसंतप्त परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया।
अखिलेश यादव ने नम आंखों से सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो भावभीनी श्रद्धांजलि!"
देवरिया से कानपुर कमाने गए चार मजदूरों की मौत, गांव में पसरा मातम; पढ़ें आखिर ऐसा क्या हुआ?
घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुःखद !
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/9N0njyJwlA
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 20, 2025
67 वर्ष की आयु में सुधाकर सिंह का निधन हो गया। सुधाकर सिंह के निधन से पार्टी के साथ-साथ क्षेत्र में भी शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद, मंगलवार को उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले जाया गया। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
यूपी की बड़ी खबर: हरदोई के स्कूल में गैस लीक, कई बच्चों की तबीयत बिगड़ी
सुधाकर सिंह पिछले 10 साल से हृदय रोग से पीड़ित थे। विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी व कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान को कड़ी शिकस्त देकर जीत हासिल की थी। उनको 2022 में पेसमेकर लगा था। सुधाकर सिंह के बेटे ने बताया कि मुख्तार अंसारी के बेटे और सदर विधायक अब्बास अंसारी के छोटे भाई उमर अंसारी के रिसेप्सन में शामिल होने के लिए वह दिल्ली गए थे।
Location : Uttar Pradesh
Published : 20 November 2025, 12:35 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Ghosi Sudhakar Singh UP News