रोहिंग्या-बांग्लादेशियों पर कार्रवाई को लेकर सपा का बड़ा हमला: “8 साल में आए कैसे? जवाब दे सरकार”

यूपी में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी पर राजनीति गरमा गई है। सपा प्रवक्ता मनोज यादव ने कहा कि सरकार बताने से पहले सोचे कि ये लोग साढ़े आठ साल में आए कैसे। उन्होंने इसे भाजपा की नाकामी और चुनावी स्टंट बताया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 3 December 2025, 6:02 PM IST

उत्तर प्रदेश में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर चल रही कार्रवाई के बीच सियासत तेज हो गई है। सपा प्रवक्ता मनोज यादव ने योगी सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी अब केवल ड्रामा कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर प्रदेश में इतने बड़ी संख्या में घुसपैठिए मौजूद हैं, तो पिछले साढ़े आठ सालों में वे यूपी में आए कैसे? मनोज यादव ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए दूसरे पर आरोप लगाती है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की सरकार इतने वर्षों से सत्ता में है, वही आज इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है। सपा नेता ने दावा किया कि भाजपा केवल चुनावी मुद्दे बनाने में व्यस्त है, जबकि वास्तविक समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 3 December 2025, 6:02 PM IST