
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी मृतक लेखपाल के परिवार से मुलाकात
Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में लेखपाल की मौत के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मृतक लेखपाल के घर पहुंचकर दो लाख की सहायता राशि देकर सरकार और चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए हमला बोलकर कहा कि योगी होकर करके सनातन का राज होना चाहिए लेकिन सनातनी होकर झूठ का सहारा लेते हैं। जब आप संविधान के रक्षक है। आप SDM क्यो है लोगो को सेवा करने के लिए,हम सरकार को घेरते रहेंगे।
परिवार को दो लाख की मदद की है। दोषी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा इस लिए नही लिखा जा रहा है क्योंकि वह सरकार के अधिकारी है। सरकार के अधिकारी का मतलब भारतीय जनता पार्टी के अधिकारी है। जो भारतीय जनता पार्टी का अधिकारी होगा इसके खिलाफ मुकदमा नही लिखा जाएगा। सबसे ज्यादा दलितों आदिवासी पिछडो और अल्पसंख्याओ के ऊपर अत्याचार हो रहा है जिसके आंकड़े बता रहे है पूरे प्रदेश में।
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान, SIR को लेकर कही ये बड़ी बात
आगे कहा बिहार में तेजस्वी हारे नही उन्हें हराया गया है। यूपी में रिवाल्वर लगा वोट डालने गए है जनाब। अब चुनाव आयोग CCTV की रिकार्डिंग तक नही दे रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब से लोकसभा चुनाव हारी है तब से तरीके बदल रही है, साजिश और षडयंत्र बना रहीं। चुनाव को निष्पक्ष करना चाहिए। वोटर लिस्ट को बहुत सावधानी के साथ बनाए। भारतीय जनता पार्टी चुनवा हार के बाद साजिश रचकर चुनाव और चुनाव के परिणाम को बदल रही है। भाजपा ने बिहार में SIR को टेस्ट किया जिसको लेकर पूरा देश पूरा विपक्ष इलेक्शन कमीशन से मिलने के लिए गया लेकिन मिलने नहीं दिया गया। उसके बाद भी सरकार ने मनमानी की, इलेक्शन कमीशन ने मनमानी की है। SIR में डेटा बता रहा है जहां वोट कम हुए है वहां पर विपक्ष हारा है।
भारतीय जनता पार्टी जिन बूथों पर हारी उन बूथों से ज्यादा वोट कटवा दिया। भाजपा ने घुसपैठियों का हवाला दिया लेकिन बिहार में कंही घुसपैठिया मिले। असली उनका लक्ष्य है ममता बनर्जी मुख्यमंत्री न बन पाए वहां झूठा प्रचार किया गया। यूपी में इतनी जल्दीबाजी क्यो जबकि सबसे ज्यादा मतदाता है।
Kanpur: अखिलेश यादव का SIR पर हमला, कहा- सिर्फ आरक्षण और अधिकार छीनने की साजिश, BJP को जमकर घेरा
प्रेशर क्यों बना रहे है। SIR फार्म भरवाने के लिए इलेक्शन कमीशन ने निकलवाया है कि शादियां और त्यौहार कब है जब लोग व्यस्त रहेंगे तब इन लोगों ने डेट को निकलवाया है। तारीख बीजेपी ने दी है SIR की घोषणा इलेक्शन कमीशन ने की है। बीजेपी PDA के वोट कटवा रही है। यूपी में बिना ट्रेनिंग के SIR फार्म भरवाएं जा रहे है। लोकसभा में BLO की मौत के लिए आवाज उठाएगें।
Location : Fatehpur
Published : 28 November 2025, 8:59 PM IST