सोनभद्र के पटवध इलाके में विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई समेत छह लोगों ने युवक पर धारदार हथियार से किया हमला

सोनभद्र के पटवध इलाके में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। सिर, कमर और जांघ पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर किया गया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 May 2026, 1:39 PM IST

Sonbhadra: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के पटवध इलाके में शुक्रवार को एक युवक पर धारदार हथियार से हमला होने की सूचना है। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर किया गया। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

घायल युवक की पहचान और हमला का विवरण

घायल युवक की पहचान रमेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रमेश कुमार घर से काम पर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में उनके भाई और उनके साथ कुल छह लोग मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने रमेश को रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में रमेश कुमार के सिर, कमर और जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं।

Sonbhadra Crime: फिल्मी अंदाज में घेराबंदी, रेणुकूट में तस्करों का खेल खत्म; जानिये पूरा अपडेट

स्थानीय लोगों ने की मदद, प्राथमिक उपचार कराया गया

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायिल रमेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर हरिप्रसाद ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर रमेश कुमार की हालत गंभीर थी, उसका ब्लड प्रेशर कम था और शरीर पर कई गहरी चोटें थीं। चोटों की गंभीरता को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला धारदार हथियार से हमले का प्रतीत होता है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घायल युवक ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही चोपन थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने कहा कि घायल का मेडिकल कराया जा रहा है और जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Sonbhadra Crime: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

क्षेत्र में तनाव का माहौल

घटना के बाद पटवध इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

Location :  Sonbhadra

Published :  15 May 2026, 1:39 PM IST