
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Sonbhadra: जिले के बभनी क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (20 वर्ष) निवासी ग्राम कोंगा थाना बभनी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुरुवार को हुई। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि युवक एक बोलेरो वाहन में अवैध शराब ले जा रहा है। टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली, तो उसमें कुल 96 बोतल अंग्रेजी शराब और 48 बीयर केन बरामद हुई। यह मात्रा न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि जिले में शराब तस्करी की बड़ी मात्रा में गिनी जा सकती है।
Sonbhadra Murder Case: सड़क किनारे लहूलुहान मिला शव, फरार लोगों ने बढ़ाया मर्डर मिस्ट्री का सस्पेंस
गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद थाना बभनी में मु.अ.सं. 90/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की तस्करी पर निगरानी लगातार जारी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में एक पूरी टीम लगी हुई थी। टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव और आरक्षी सुनील कुमार शामिल थे। कार्रवाई की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के द्वारा की गई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अवैध शराब की तस्करी लंबे समय से चिंता का विषय रही है। युवा पीढ़ी पर इसका असर और सुरक्षा के सवाल भी उठते रहे हैं। इलाके के कई ग्रामीणों ने कहा कि अक्सर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन छुप-छुप कर होता है, लेकिन पुलिस इस पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि अभियान निरंतर जारी रहेगा। जिले में अवैध शराब की तस्करी और वितरण पर पैनी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि कार्रवाई समय पर की जा सके।
Location : Sonbhadra
Published : 1 May 2026, 3:06 PM IST