Sonbhadra News: सोन नदी के किनारे मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

सोनभद्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र में गुरुवार को सोन नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्र के कुछ चरवाहों ने सोन नदी के किनारे एक शव पड़े होने की सूचना दी…

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 March 2026, 7:35 PM IST

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र में गुरुवार को सोन नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान बडगावा टोला बरवाडीह निवासी 52 वर्षीय शिवचरण गौड़ के रूप में हुई है, जो कई दिनों से लापता थे।

क्या है पूरी घटना ?

जानकारी के अनुसार, शिवचरण गौड़ 14 मार्च 2026 की सुबह लगभग 7 बजे महुआ का पत्ता साफ करने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर उनकी चिंता बढ़ गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्र के कुछ चरवाहों ने सोन नदी के किनारे एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शिवचरण गौड़ के रूप में की।

मुख्य सचिव ने भवाली-रातिघाट बाईपास और कैंचीधाम परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी

बताया गया कि शव कई दिनों पुराना होने के कारण उसकी स्थिति खराब हो चुकी थी और जंगली जानवरों ने उसे नोच रखा था। घटना की सूचना तत्काल जुगैल थाना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष जुगैल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। पुलिस

मुख्य सचिव ने भवाली-रातिघाट बाईपास और कैंचीधाम परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सामान्य है और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है। गौरतलब है कि इस आज के समय में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की कई खबर सामने आ रही है जो इस प्रकार की खबर बेहद चिंता का विषय है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 19 March 2026, 7:35 PM IST