Sonbhadra: बाइक सवार वृद्ध को कार ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

जनपद के बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें  एक वृद्ध को अपनी जान गवांनी पड़ी। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 May 2026, 2:10 AM IST

Sonbhadra: जनपद के बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें  एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार वृद्ध सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान भाठीमहुआ गांव निवासी लंका राम प्रजापति (60) के रूप में हुई है। बभनी थाना क्षेत्र के आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के पास की दुर्घटना।

जानकारी के अनुसार मृतक लंका राम प्रजापति शनिवार को अपने घर से बाइक से बभनी बाजार जा रहे थे। इसी दौरान आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि लंका राम सड़क पर गिर पड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे लंका राम के ऊपर चढ़ गई। कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस एवं एम्बुलेंस को दी गई।

सोनभद्र से दिल्ली रवाना हुआ जनजातीय समाज, धर्मांतरण मुद्दे पर सरकार तक पहुंचेगी आवाज

अस्पताल में तोड़ा दम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अश्लील वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, सोनभद्र पुलिस ने दो को दबोचा, आखिर क्यों बौखलाए आरोपी?

मामले में पुलिस की कार्रवाई

दुर्घटना के बाद भाग रही कार का पुलिस ने पीछा किया और उसे आसनडीह क्षेत्र में पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Location :  sonbhadra

Published :  24 May 2026, 2:06 AM IST