सोनम वांगचुक की हिरासत से क्यों गरमाया बांदा का माहौल? जानिए कलेक्ट्रेट क्यों पहुंचे सैकड़ों युवा

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने की गूंज यूपी के बांदा पहुंची। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर युवाओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा और वांगचुक की रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तथा पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 20 July 2026, 2:50 PM IST

Banda: दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजसेवी सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध की गूंज अब उत्तर प्रदेश के बांदा तक पहुंच गई है। बांदा में बड़ी संख्या में युवाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन

बांदा के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण अनशन कर रहे समाजसेवी सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। इसके विरोध में युवाओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - दिल्ली में संसद मार्च से हाहाकार: राजीव चौक समेत कई मेट्रो स्टेशन बंद, भारी बारिश के बीच जंतर-मंतर पर छावनी जैसे हालात!

लाखों युवाओं का भविष्य संकट में

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य संकट में है। उनका आरोप था कि सरकार इस गंभीर मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई करने में असफल रही है। युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। साथ ही उन्होंने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - दिल्ली में धारा 163 लागू, फिर भी जंतर-मंतर पर उमड़ा जनसैलाब; अभिजीत दीपके बोले- ‘बदनाम नहीं होने देंगे आंदोलन’

Location :  Banda

Published :  20 July 2026, 2:49 PM IST