बहुरानी के काले कारनामे CCTV में कैद, दरोगा पिता के दम पर सास-ससुर के साथ किया कांड, जानें पूरा मामला

बहू गाली-गलौज कर रही है, फिर सीढ़ी पर बैठी सास पर थप्पड़ बरसाती है। इसके बाद सास को फर्श पर गिराकर पीटा जाता है और फिर पैर पकड़कर घसीटा जाता है। यह पूरी घटना गोविंदपुरम इलाके की है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 6 July 2025, 8:34 PM IST
google-preferred

Ghaziabad News: कविनगर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक बहू अपने माता-पिता के साथ मिलकर अपनी सास को बर्बरता से पीटती नजर आ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बहू गाली-गलौज कर रही है, फिर सीढ़ी पर बैठी सास पर थप्पड़ बरसाती है। इसके बाद सास को फर्श पर गिराकर पीटा जाता है और फिर पैर पकड़कर घसीटा जाता है। यह पूरी घटना गोविंदपुरम इलाके की है।

पुलिस ने घटना के छह दिन बाद ही केस दर्ज किया

पीड़ित सास-ससुर कई दिनों से पुलिस का दरवाजा खटखटा रहे थे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अब जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मूल रूप से बुलंदशहर निवासी सत्यपाल सिंह केंद्रीय विद्यालय दिल्ली से रिटायर्ड शिक्षक हैं। वह इस घटना के मुख्य पीड़ित हैं। वे वर्तमान में गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में रहते हैं। सत्यपाल सिंह की तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा है। जो गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत है।

कहानी का खुलासा

सत्यपाल सिंह ने बताया कि उनकी बहू आकांक्षा सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। लगभग ढाई साल पहले गाजियाबाद के स्वर्णजयंती पुरम निवासी अपनी ससुराल में रहने लगी है। आकांक्षा पहले चंडीगढ़ में जॉब करती थी, लेकिन पिछले एक साल से वर्क फ्रॉम होम कर रही है।

20 सेकंड की क्लिप में दिखी बहू की हकीकत

1 जुलाई को हुई इस घटना में आकांक्षा ने अपनी मां को घर पर बुलाया। उसके बाद उसने अपनी सास सुदेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। गाली-गलौज के बाद उसने सास पर थप्पड़ बरसाए और जब सास बचाव का प्रयास करती हैं तो उसे बाल पकड़कर पीटा जाता है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक मिनट 20 सेकंड की क्लिप में बहू की क्रूरता स्पष्ट नजर आ रही है।

ससुर ने बताई अपनी चुटकी

सत्यपाल सिंह ने कहा कि उनकी बहू आकांक्षा लगातार उन्हें परेशान कर रही है। आकांक्षा के पिता दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने न केवल सास-ससुर को प्रताड़ित किया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। जब वह जान बचाने के लिए छिपे तो आकांक्षा उनके ऊपर चाकू भी तान दी थी।

पुलिस की कार्रवाई

कविनगर एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बहू आकांक्षा और उसकी मां के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Location : 

Published :