
सीतापुर में पुलिस का कड़ा एक्शन (Img: Dynamite News)
Sitapur: आरक्षण और यूजीसी के विरोध में क्रांतिवीर विचार मंच की ओर से सोमवार को प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पदयात्रा और कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह, उनके पिता अनिल सिंह और बेटे ऐश्वर्य प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को महोली कोतवाली में हिरासत में रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक, क्रांतिवीर विचार मंच ने सोमवार को पिसावां स्थित बड़ी नेरी कला में पदयात्रा और कार्यक्रम प्रस्तावित किया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंच के पदाधिकारी और समर्थक बड़ी नेरी की ओर बढ़ रहे थे। आंदोलन की रणनीति की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रास्ते में ही निगरानी और घेराबंदी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें - Sitapur Accident: रक्षाबंधन पर बहन के घर आए जीजा-साले, रात में निकले तो सुबह मिली दोहरी मौत की खबर; हादसे ने मचाया कोहराम
बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर पुलिस ने सौरभ सिंह, उनके पिता अनिल सिंह और बेटे ऐश्वर्य प्रताप सिंह को हिरासत में लेकर महोली कोतवाली पहुंचाया। इससे पहले पदयात्रा रोकने की कार्रवाई के तहत अनिल सिंह को देर रात हाउस अरेस्ट किए जाने की भी जानकारी सामने आई थी।
पुलिस प्रशासन को आशंका है कि आंदोलनकारी जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी से वार्ता का प्रयास कर सकते हैं। एलआईयू से मिले इनपुट के बाद जिला मुख्यालय पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। लालबाग चौराहे समेत प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें - Sitapur News: रक्षाबंधन पर मामा के घर आया था मासूम, नाना के साथ लौटते वक्त अचानक हुआ ऐसा हादसा; परिवार में मचा कोहराम
वहीं, बड़ी नेरी कला स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। महोली अंडरपास, बड़ी नेरी और लालबाग से जिला मुख्यालय तक जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन की कोशिश है कि पदयात्रा किसी भी स्थिति में जिला मुख्यालय तक न पहुंच सके। पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।
Location : Sitapur
Published : 31 August 2026, 6:54 PM IST