UP Assembly Election 2027: बांसी तहसील में राजनीतिक दलों ने की डमी वोटिंग, VVPAT से पुष्टि कर परखी EVM की पारदर्शिता

सिद्धार्थनगर के  भारतनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बांसी तहसील में ईवीएम मशीन परीक्षण व जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा ईवीएम पर डमी वोटिंग की गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 November 2026, 5:02 PM IST

Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के  भारतनिर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बांसी तहसील में ईवीएम मशीन परीक्षण व जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा ईवीएम पर डमी वोटिंग की गई।

डमी वोटिंग के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि इस बात से आश्वस्त हुए कि उन्होंने जिस डमी कैंडिडेट के पक्ष में वोट किया, वोट उसी को पड़ा। वीवीपैट से भी वोट की पुष्टि की गई।

ये भी पढ़ें: Siddharthnagar: शोहरतगढ़ में महापर्व छठ पर अलौकिक नजारा, भव्य सजावट से जगमगाया मुख्य घाट

2027 की आचार संहिता लागू

अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम मशीनों के जागरूकता एवं प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की आचार संहिता लागू होने तक चलता रहेगा। सामान्य जनमानस से अनुरोध किया गया है कि इस कार्यक्रम में सहयोग करें तथा प्रतिभाग करके अपनी शंकाओं का निवारण करें।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसी विश्वामित्र, तहसीलदार राम नरायन वर्मा बांसी, तहसीलदार न्यायिक कृष्ण मोहन यादव, नायब तहसीलदार व सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Location :  Siddharthnagar

Published :  20 November 2026, 5:02 PM IST