Siddharth Nagar: पॉलिटेक्निक छात्र की मौत से नाराज एसपी ने उठाया कड़ा कदम, थानेदार को किया लाइन हाजिर

सिद्धार्थनगर के लोटन क्षेत्र में पुरानी जमीन विवाद के चलते पॉलिटेक्निक छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस की लापरवाही पर एसपी ने थानेदार लाइन हाजिर कर नया थानेदार तैनात किया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 1 May 2026, 11:36 AM IST

Siddharth Nagar: सिद्धार्थनगर जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र में पुरानी जमीन संबंधी रंजिश के चलते एक युवक की जान चली गई। 24 अप्रैल को राममिलन निवासी गदहमरवा और उनके साथियों ने धनरिहवा निवासी संदीप यादव पर लाठी-डंडों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल संदीप का इलाज चल रहा था, लेकिन बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई।

परिजनों का गुस्सा फूटा, शव रखकर प्रदर्शन

संदीप के परिजन और ग्रामीण गुरुवार को लोटन के मुख्य तिराहे पर पहुंचे और मृतक का शव सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने मुकदमा जरूर दर्ज किया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरती जा रही है।

Maharajganj: महराजगंज के मिठौरा में विकास कार्यों की कमी से ग्रामीण परेशान, तेंदुए के आतंक के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर

प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। चक्का जाम के कारण लोटन मुख्य तिराहा लगभग पांच घंटे तक बंद रहा, जिससे पूरे इलाके में यातायात ठप हो गया और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एसपी अभिषेक महाजन ने की तुरंत कार्रवाई

परिजनों के प्रदर्शन और उनकी मांगों को देखते हुए सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने तुरंत कड़ा कदम उठाया। लोटन थानेदार दिनेश कुमार सरोज को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके साथ ही सदर थाने में तैनात उपनिरीक्षक हरिओम कुशवाहा को लोटन कोतवाली का नया थानेदार बनाया गया।

एसपी के इस सख्त निर्णय और कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने चक्का जाम खोल दिया।

Maharajganj: सिसवा बाजार में पुलिस ने 62 वाहनों का किया चालान, ड्राइवरों में अफरा-तफरी

पॉलिटेक्निक के छात्र थे संदीप

मृतक संदीप यादव गोरखपुर से पॉलिटेक्निक में पढ़ाई कर रहा था। चार महीने पहले उन्होंने अपनी मां के नाम जमीन खरीदी थी, जिसके कारण विवाद चल रहा था। यही पुरानी जमीन विवाद और सिस्टम की कथित लापरवाही संदीप की मौत का कारण बनी। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

Location :  Maharajganj

Published :  1 May 2026, 11:31 AM IST