गोरखपुर में चलती ट्रेन में सीट दिलाने के बहाने TTE ने किया छात्रा से रेप, कूदकर फरार हुआ हैवान

अहमदाबाद से गोरखपुर आ रही अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने ट्रेन के TTE पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच तेज…पढिए पूरी खबर

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 18 February 2026, 9:04 AM IST

गोरखपुर: अहमदाबाद से गोरखपुर आ रही अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने ट्रेन के TTE पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है और आरोपित की तलाश जारी है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के मुताबिक, युवती NCC सर्टिफिकेट की परीक्षा देने के लिए मऊ गई थी और परीक्षा समाप्त होने के बाद ट्रेन से गोरखपुर लौट रही थी। आरोप है कि यात्रा के दौरान TTE राहुल कुमार ने सीट दिलाने का झांसा देकर युवती को अपने केबिन में बुलाया। युवती का कहना है कि इसी दौरान उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।

मामले की भनक आरोपी TTE

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जैसे ही मामले की भनक आरोपी TTE को लगी, वह ट्रेन के धीमा होने के दौरान देवरिया के पास चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इस घटना से ट्रेन में मौजूद यात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कई टीमों को आरोपित की तलाश

गोरखपुर स्टेशन पहुंचने के बाद युवती ने जीआरपी गोरखपुर को लिखित तहरीर दी। प्रारंभिक जांच के बाद क्षेत्राधिकार के आधार पर मामला जीआरपी देवरिया को ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों को आरोपित की तलाश में लगाया गया है।

सुपर-8 में भारत की बड़ी टक्कर: साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से मुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल

एसपी रेलवे के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ट्रेन में लगे सीसीटीवी, यात्रियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

मोदी-मैक्रों मुलाकात में सावरकर का जिक्र: इनोवेशन ईयर 2026 से भारत-फ्रांस रिश्तों को नई दिशा

इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां यात्रियों, खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं, वहीं चलती ट्रेन में इस तरह की घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपित जल्द कानून के शिकंजे में होगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 18 February 2026, 9:04 AM IST