बारात से लौट रहे लोगों के साथ हुआ ये हादसा, दो घायल

जनपद के बागापार क्षेत्र के जगपुर उर्फ सलामतगढ़ में देर रात स्कॉर्पियो और बोलोरो की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलोरो चालक मौके से फरार हो गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 April 2026, 4:33 AM IST

Maharajganj: जनपद में एक सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो रात करीब 11 बजे बागापार क्षेत्र के जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के पास एक तेज रफ्तार बोलोरो से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।

घायल विशाल यादव ने बताया कि वह लोग फरेंदा क्षेत्र के चंदनपुर गांव के रहने वाले हैं। सोमवार रात वे लोग बागापार ग्रामसभा में एक बारात में शामिल होने आए थे। बारात से वापस लौटते समय जगपुर उर्फ सलामतगढ़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलोरो ने उनकी स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी।

घरवाले को छोड़कर भागी थी महिला, अब बाहरवाले ने कर दिया गंदा कांड, पढ़ें महराजगंज की सनसनीखेज खबर

हादसे के बाद बोलोरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। स्कॉर्पियो में बैठे कृपाल यादव और चालक का सिर वाहन के शीशे से टकरा गया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहने लगा।

महराजगंज: पकड़ी रेंज के जंगल में कई किलोमीटर तक धधकी आग, वन विभाग में हड़कंप

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Location :  Maharajganj

Published :  22 April 2026, 4:33 AM IST