
स्कूल वैन हादसे में बच्चे घायल (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महुआडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बच्चों को स्कूल ले जा रही एक तेज रफ्तार स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक दुर्घटना में वाहन चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह पूरी घटना मंगलवार सुबह की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, देवरिया की स्कूल वैन (संख्या UP 52 CT 3218) रोज की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस वाहन को चालक राकेश कुमार चला रहे थे।
जब वैन महुआडीह थाना क्षेत्र के लीलापुर चौराहे के पास जियो पेट्रोल पंप के समीप पहुंची, तो अचानक वह चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। अनियंत्रित होने के बाद वैन सीधे सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जोरदार तरीके से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहन में बैठे मासूम बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई।
इस भयंकर सड़क दुर्घटना में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें स्कूल वाहन के चालक राकेश कुमार के अलावा तीन स्कूली विद्यार्थी शामिल हैं। घायलों में- 10वीं कक्षा का एक छात्र, 9वीं कक्षा की एक छात्रा
11वीं कक्षा की एक छात्रा शामिल हैं। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत सहम गए और घटनास्थल की तरफ दौड़े।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और महुआडीह थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बिना कोई देर किए सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए देवरिया अस्पताल भेजा।
देवरिया में कस्तूरबा गांधी विद्यालय निर्माण में लेट-लतीफी पर भड़के डीएम, दिए कड़े निर्देश
देवरिया पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार, अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद दो छात्रों की हालत में सुधार देखते हुए उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज अभी भी अस्पताल में जारी है।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मामले की जानकारी देते हुए संजय कुमार रेड्डी (सीओ सिटी, देवरिया) ने अपनी बाइट में पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है।
Location : Deoria
Published : 15 September 2026, 2:05 PM IST