हिंदी
लखनऊ में स्कूल टाइमिंग बदला (सोर्स- इंटरनेट)
लखनऊः उत्तर प्रदेश समेत भारत के अन्य राज्यों में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। भीषण गर्मी के चलते लू और हीट स्ट्रोक की समस्याए होने लगती है, जिससे कभी-कभी जान भी चली जाती है। ऐसे में यूपी की राजधानी लखनऊ में डीएम विशाख जी ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया और विद्यालय का समय बदल दिया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, विशाख जी ने यह फैसला लखनऊ में तेज गर्मी और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए लिया है। बता दें कि डीएम के इस आदेश में कहा गया है कि सरकारी, गैर-सरकारी, प्राइवेट और सभी विद्यालयों का समय 7:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक रहेगा।
इन छात्रों के लिए जारी हुआ ये समय
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह समय कक्षा एक से कक्षा आठ के छात्रों के लिए जारी हुआ है। वहीं, डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह निर्देश सख्ती से लागू किया जाएगा। यही नहीं, अंबेडकर नगर में भी डीएम ने सभी स्कूलों के टाइमिंग बदल दिए हैं।
25 अप्रैल से सभी स्कूलों की बदलेगी टाइमिंग
बता दें कि 25 अप्रैल से सभी बोर्ड के स्कूल टाइम बदल दिए जाएंगे। इससे पहले प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी और रायबरेली में स्कूल टाइमिंग बदल गया है।
स्कूलों में नहीं होगी आउटडोर गतिविधि
डीएम ने यह भी आदेश दिया है कि स्कूलों में किसी भी प्रकार की आउटडोर गतिविधियां नहीं होगी। बता दें कि डीएम ने यह आदेश बड़ी सख्ती से लागू करने को कहा है ताकि बच्चे भीषण गर्मी का शिकार नहीं होगा।
यूपी में आज 42 डिग्री दर्ज हुआ तापमान
गौर करने वाली बात यह है कि यूपी में आज 42 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है, जिसमें मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी कि आज यूपी के 37 जिलों में लू चल सकती है। वहीं, बुधवार को लखनऊ, सुल्तानपुर, झांसी, अमेठी, प्रयागराज और आगरा जैसे अन्य राज्यों में 40 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।
इस जिले में दर्ज हुआ सबसे अधिक तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि यूपी के बांदा में सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ है, इस जिले में कल 44 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि लखनऊ अधिकतम तापमान के करीब है, अभी इस जिले में 42 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है।
Location : Lucknow
Published : 24 April 2025, 4:26 PM IST