विधानसभा चुनाव को साधने में जुटी सपा, फर्रुखाबाद में सदस्यता अभियान से दिखा असर

फर्रुखाबाद के गैसिंगपुर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस पर विशाल सदस्यता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा समाजवादी नेता प्रशांत राठौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 400 से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 6 July 2026, 3:03 PM IST

Farrukhabad : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर भोजपुर विधानसभा-195 के ग्राम गैसिंगपुर में युवा समाजवादी नेता एवं विधानसभा दावेदार प्रशांत राठौर के नेतृत्व में विशाल सदस्यता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के बीच 400 से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों में विश्वास जताया।

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के कार्यकारिणी उपाध्यक्ष मौलाना इरफान उल हक कादरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रमिक सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, वरिष्ठ समाजवादी नेता डॉ. जेपी सिंह वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमर खान, अजीत यादव, इतियास मंसूरी, रामसेवक यादव, पिंटू यादव, विशाल राठौर, साजिद भाई, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव एवं प्रधान मोनू राठौर सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने प्रशांत राठौर के नेतृत्व और संगठन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का समाजवादी पार्टी से जुड़ना भोजपुर विधानसभा में पार्टी के बढ़ते जनाधार का प्रमाण है। वक्ताओं ने इसे जनपद के सबसे बड़े और भव्य सदस्यता अभियानों में से एक बताया।

गरीब मां की बेबसी और Snapchat का वो काला राज… फर्रुखाबाद में 15 साल की मासूम को कल्पेश गैंग ने कैसे जाल में फंसाया?

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। गैसिंगपुर, गोसरपुर, पट्टीखुर्द, पिपरगांव, मेरापुर और मुड़गांव सहित कई गांवों के पूर्व प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रशांत राठौर ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में प्रशांत राठौर ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Location :  Farrukhabad

Published :  6 July 2026, 3:03 PM IST