UP Assembly Election 2027: अखिलेश यादव ने खोले चुनावी पत्ते, सपा की पहली लिस्ट में किसे मिला मौका

विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा (01) से उमर अली खान और सहारनपुर विधानसभा (04) से आशु मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है........

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 25 November 2026, 8:44 AM IST

Uttar Pradesh: आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी द्वारा जारी इस पोस्टर में "होगा पीडीए के नाम अबकी एकजुट मतदान" के नारे के साथ प्रमुख विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

इस सूची में सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा (01) से उमर अली खान और सहारनपुर विधानसभा (04) से आशु मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है।

 इसके अतिरिक्त, अन्य महत्वपूर्ण सीटों पर भी पार्टी ने अपने मजबूत चेहरों पर दांव लगाया है। शामली जिले की कैराना विधानसभा (08) से नाहिद हसन और अमरोहा विधानसभा (41) से महबूब अली को टिकट दिया गया है।
 वहीं, बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर जिले की ललितपुर विधानसभा (226) सीट से ज्योति लोधी को सपा प्रत्याशी घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें-शादी समारोह में खूनी खेल! हथियारबंद बदमाशों ने 3 दोस्तों को बनाया निशाना, दो की मौत से मचा हड़कंप

उम्मीदवार का नाम विधानसभा सीट

उमर अली खान बेहट विधानसभा सीट

आशु मलिक सहारनपुर विधानसभा सीट

नाहिद हसन कैराना विधानसभा सीट

महबूब अली अमरोहा विधानसभा सीट

ज्योति लोधी ललितपुर विधानसभा सीट

पार्टी ने अपने मजबूत चेहरों पर लगाया दांव(img:x)

इमरान मसूद को संदेश

यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची के जरिए अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर इमरान मसूद को संदेश दे दिया है। दरअसल, सहारनपुर में इमरान मसूद अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में उतारना चाहते थे। हालांकि, अखिलेश यादव ने पहले ही दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर बड़ा संदेश दिया है।

Location :  Uttra Pradesh

Published :  25 November 2026, 8:24 AM IST