
फिल्म निर्माता अमित जानी की डाइनामाइट न्यूज़ से खास बातचीत
Noida: देश के जाने-माने फिल्म निर्माता अमित जानी एक ऐसी फिल्म लेकर आ रहे हैं। जिसकी वजह से बॉलीवूड सुपरस्टार सलमान खान परेशान हो गए और उन्होंने अमित जानी को नोटिस भेज दिया। इसको लेकर डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ने अमित जानी से खास बातचीत की। अमित जानी ने फिल्म को लेकर पूरी कहानी बताई और कहा कि वह किसी नोटिस से डरने वाले नहीं हैं। इस फिल्म का नाम "काला हिरण" है।
दरअसल, यह पूरा मामला 1998 से जुड़ा है। फिल्म "हम साथ-साथ हैं" की शूटिंग राजस्थान के जोधपुर में चल रही थी। उसी दौरान सलमान खान ने काला हिरण की हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने सलमान खान को सजा सुनाई थी। यह मामला आज भी काफी चर्चा में है।
Lawrence Gang ने Salman Khan को फिर दी धमकी, मुंबई पुलिस को आया मैसेज
सलमान खान द्वारा काला हिरण की हत्या करने पर विश्नोई समाज ने शिकायत दी थी, क्योंकि विश्नोई समाज के लिए काला हिरण काफी पवित्र माना जाता है और संस्कृति की दृष्टि से राजस्थान के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसी मामले को लेकर, सलमान खान द्वारा काला हिरण की हत्या, विश्नोई समाज के संघर्ष और राजस्थान की संस्कृति का अपमान करने पर अमित जानी के द्वारा फिल्म "काला हिरण" को प्रोड्यूस किया जा रहा है।
अमित जानी ने इस फिल्म को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ से बेबाक बातचीत की। अमित जानी ने डाइनामाइट न्यूज़ की टीम को बताया, "फिल्म काला हिरण पूरे तरीके से सच्ची घटना पर आधारिक है। मैंने इसमें सलमान खान के बारे में नहीं बल्की एक घटना के बारे में दिखाया है। मैं हमेशा ऐसी फिल्में बनाता हूं, जो सच्ची घटना पर आधारित होती है।"
अमित जानी ने आगे कहा, "इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है। जिसके बाद सलमान खान की लीगल टीम में हमें नोटिस भेजा। हमने उस नोटिस का जवाब भी दिया है और हम कोई गलत फिल्म नहीं बना रहे हैं। सलमान खान को तब आपत्ति होनी चाहिए थी, जब हम उसकी बायोग्राफी बनाते, लेकिन यह एक घटना पर आधारित है।"
उन्होंने आगे कहा, "अगर सलमान खान कानूनी लड़ाई लड़ेंगे तो मैं भी उसके लिए तैयार हूं, लेकिन मैं फिल्म बनकर रहूंगा। आने वाले 20 जून को इसका टीजर लॉन्च होगा। सलमान खान ने राजस्थान की करोड़ों जनता का दिल दुखाया है। काला हिरण एक संस्कृति का प्रतीक है। इसके बावजूद भी आप शूटिंग करने के लिए राजस्थान में गए और वहां पर हिरण की हत्या कर दी, यह एक गंभीर अपराध है और हम सच्ची घटना पर फिल्म बना रहे हैं। कोई दिखावा नहीं है।
मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को लोग पसंद करेंगे और ऐसी फिल्मों को देखना भी चाहिए, क्योंकि ऐसी घटनाएं ऐतिहासिक जुड़ी होती हैं। इतिहास से जुड़ी घटना पर यह ही कोई पहली फिल्म नहीं है। इससे पहले काफी फिल्में बन चुकी है। "उदयपुर फाइल्स" मैंने बनाई थी और वह भी सच्ची घटना पर आधारित है। इसके अलावा "कन्हैयालाल हत्याकांड" पर भी मैंने फिल्म बनाई है। इस वक्त संभल के ऊपर भी एक फिल्म बना रहा हूं।
Location : Noida
Published : 7 June 2026, 2:21 PM IST