Yogi V/s Akhilesh: सैफई के लोगों ने मन खोलकर की बात, 2027 के चुनाव में जानिये किसका देंगे साथ?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये तेज होती सियासी सरगर्मियों के बीच डाइनामाइट न्यूज़ ने सैफई के लोगों के चुनावी मूड़ को जानने की कोशिश की। इस रिपोर्ट में जानिये आखिर किस दल और नेता का साथ देगी सैफई की जनता।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 13 July 2026, 4:58 PM IST

Saifai: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये राजनीतिक दलों और नेताओं ने ताल ठोकनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही राज्य के लोग भी चुनावी रंग-ढ़ंग में दिखने लगे है। बढ़ती सियासी सरगर्मियों के बीच डाइनामाइट न्यूज़ भी जनता के चुनावी मन को टटलने की कोशिशें कर रहा है। सोमवार को डाइनामाइट न्यूज़ टीम सैफई तहसील के गीजा गांव पहुंची और गांव के ग्रामीणों से बातचीत कर सियासी माहौल को समझने की कोशिश की।

सैफई सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जन्मभूमि है। सैफई की धरती से ही मुलायम सिंह यादव ने अपनी सियासी यात्रा शुरू की और देश की राजनीति के फलक पर छाये। विधायक, सांसद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री के रूप में मुलायम सिंह अपने दौर में देश की राजनीति में शीर्ष पर बने रहे।

मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत को अब नये प्रयोगों के साथ अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं। यहां के लोगों के मन में समाजवाद की जड़ें और नेताजी का प्रेम गहरी तरह समाया हुआ है। सैफई के लोगों का कहना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वो समाजवादी पार्टी का साथ देंगे और अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहेंगे।

Location :  Saifai

Published :  13 July 2026, 4:57 PM IST