हिंदी
दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोग घायल
रायबरेली: उत्तर प्रदेश में आए दिन हादसे की खबर सामने आती रहती है। इसी बीच महाराजगंज के मोन गांव स्थित सोमनाथ शिव मंदिर के पास शुक्रवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, रामनगर पोस्ट कमाई निवासी जयदीप अपने भाई प्रदीप को बछरावां बस स्टैंड छोड़ने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोन गांव निवासी विजय कुमार की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पीयूष सिंह ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
जिला अस्पताल रेफर किया
वहीं रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र में डेपारमऊ चौराहे पर एक बाइक दुर्घटना में अमेठी निवासी अभय प्रताप सिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना 3 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 9:58 बजे हुई। अभय प्रताप सिंह, जो नन्हे सिंह के पुत्र हैं और फूलपुर, थाना जामो, जनपद अमेठी के निवासी हैं, अपनी बाइक से जा रहे थे तभी वे दुर्घटना का शिकार हो गए।
वेस्ट यूपी के एक और कुख्यात बदमाश का अंत, मुजफ्फरनगर में एक लाख का इनामी डकैत एनकाउंटर में ढेर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज
मिली जानकारी के मुताबिक, घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए और दोनों घायल बाइक सवारों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पीयूष सिंह ने घायलों की हालत नाजुक पाई और उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों के सिर और छाती में गहरी चोटों का अंदेशा जताया, और उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया।
Location : Raebareli
Published : 4 October 2025, 11:46 AM IST
Topics : Latest News police Rae Bareli News Road Accident