Road Accident: ट्रक ने बाइक सवार भतीजे को कुचला, मौके पर मौत

फिरोजाबाद के सिरसागंज के करहल रोड स्थित बहादुरपुर गांव के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 1 June 2026, 1:03 PM IST
google-preferred

Firozabad: सिरसागंज के करहल रोड स्थित बहादुरपुर गांव के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बुआ के घर से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहम्मदपुर माढ़ई निवासी 18 वर्षीय सोहिल अपने चाचा सहरूद्दीन के साथ बाइक से बहादुरपुर स्थित अपनी बुआ के बेटे अनस को छोड़ने गया था। शाम को घर वापस लौटते समय बहादुरपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

700 मीटर तक घसीटता रहा ट्रक

मृतक के बाबा शान मोहम्मद ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक करीब 700 मीटर तक बाइक को घसीटता रहा। इस भयावह दुर्घटना में सोहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा सहरूद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

Hyderabad की कंपनी में करता था काम

परिजनों के अनुसार सोहिल अविवाहित था और हैदराबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह ईद मनाने के लिए घर आया हुआ था। रविवार को उसकी वापस काम पर लौटने की टिकट भी बुक थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

युवा बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Postmortem के बाद होगी आगे की कार्रवाई

थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Location :  Firozabad

Published :  1 June 2026, 12:56 PM IST

Related News

Advertisement