
घायलों को उच्चतम उपचार केंद्र रेफर किया (Img: Dynamite news)
Rampur: रामपुर के थाना सिविल लाइन के पनवड़िया क्षेत्र, भमरोआ रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार हरिद्वार से अस्थियां विसर्जन करके लौट रहे परिवार के लोग हादसे की चपेट में आए।
इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे, दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
रफ्तार और लापरवाही ने छीनी तीन युवाओं की जिंदगी, बलरामपुर में पसरा मातम
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्चतम उपचार केंद्र (हायर सेंटर) रेफर किया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
Meerut: यूपी के विकास को मिली नई रफ्तार! गंगा एक्सप्रेसवे से यात्रा, रोजगार और विकास को बढ़ावा
पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। दुर्घटना की वजह और जिम्मेदार वाहन की पहचान जल्द की जाएगी।
Location : Rampur
Published : 29 April 2026, 2:10 PM IST