Rampur Crime:शादी समारोह में युवक लापता, ग्रामीणों में तनाव; जानिये पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। थाना शहजाद नगर क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा में एक युवक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अचानक गायब हो गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 10 February 2026, 4:20 PM IST

Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। थाना शहजाद नगर क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा में एक युवक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अचानक गायब हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक पड़ोस में आयोजित डांस पार्टी का आनंद ले रहा था, लेकिन रात करीब 12 बजे के बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया।

परिजनों ने दी लापता होने की सूचना

युवक के घर देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परन्तु काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने रातभर युवक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

तालाब में मिला शव, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि

अगले दिन परिजन कानूनी कार्रवाई के लिए थाने जा रहे थे, तभी उन्हें एक फोन कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि उनके बेटे का शव गांव के ही तालाब में पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देख कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान पुष्टि हुई कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

मुजफ्फरनगर: मस्जिद इमाम की छुट्टी पर झगड़ा, फायरिंग और पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मृतक के परिजन राहत जान ने बताया कि उनका बेटा रात 12 बजे तक मोहल्ले की डांस पार्टी में था। उसके बाद वह गायब हो गया। परिजन पूरी तरह आश्वस्त हैं कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई और पहचान छिपाने या साक्ष्य मिटाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया गया।

खुशखबरी! एक साल के लिए पिज्जा फ्री-फ्री-फ्री, Domino’s का ये ऑफर जानकार आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

स्थानीय समाज में शोक और सुरक्षा की मांग

इस घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया है। शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने पुलिस से घटना का शीघ्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

Location : 
  • Rampur

Published : 
  • 10 February 2026, 4:20 PM IST