राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा! रात 3 बजे टिन्नू यादव के घर पुलिस का छापा, मिले करोड़ों के…

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने रात तीन बजे आरोपी टिन्नू यादव के घर छापेमारी कर अर्टिगा कार, बुलेट, नकदी, सोने के आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। जांच में चोरी के पैसों को शेयर मार्केट, ब्याज के कारोबार और प्रॉपर्टी में लगाने के संकेत मिले हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 July 2026, 1:04 PM IST
google-preferred

Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। 39 घंटे की पुलिस कस्टडी के दौरान आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव से हुई पूछताछ के बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिले। इन्हीं जानकारियों के आधार पर पुलिस ने देर रात करीब तीन बजे आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की, जहां से कई महत्वपूर्ण सामान और दस्तावेज बरामद किए गए।

रात 3 बजे टिन्नू यादव के घर छापा

पुलिस टीम दोनों आरोपियों को साथ लेकर राम जन्मभूमि परिसर के पास स्थित टिन्नू यादव के घर पहुंची। तलाशी अभियान के दौरान एक सफेद रंग की अर्टिगा कार (UP42 BN 8546), एक बुलेट मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर राम जन्मभूमि थाने में खड़ा करा दिया है। अधिकारियों के अनुसार, वाहनों के नंबरों में समानता भी जांच का विषय बनी हुई है।

चोरी के पैसों से लग्जरी लाइफस्टाइल और निवेश का खुलासा

जांच में सामने आया है कि चोरी के पैसों का इस्तेमाल केवल ऐशो-आराम के लिए नहीं, बल्कि अलग-अलग माध्यमों में निवेश के लिए भी किया गया। पुलिस को शेयर मार्केट में निवेश, ब्याज पर दिए गए पैसों और प्रॉपर्टी खरीद से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि चोरी की रकम को व्यवस्थित तरीके से निवेश कर संपत्ति बनाई गई।

BIG News on CJP Protest: जंतर मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन में लाठीचार्ज, कई नेताओं को साथ ले गई पुलिस; जानिये ताजा अपडेट

क्या-क्या हुआ बरामद?

अब तक की जांच में पुलिस ने कई अहम सामान जब्त किए हैं। इनमें तीन चारपहिया वाहन, एक बुलेट मोटरसाइकिल, सोने के महंगे आभूषण, प्रॉपर्टी और अन्य निवेश से जुड़े दस्तावेज, ब्याज पर दिए गए पैसों का रिकॉर्ड और शेयर मार्केट में निवेश से संबंधित कागजात शामिल हैं। इन सभी की वित्तीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

लखनऊ के जवाहर भवन में अचानक भड़की भीषण आग, चौथी मंजिल से उठता धुएं का गुबार देख मची अफरा-तफरी

आठों आरोपी रिमांड पर, हो सकते हैं और बड़े खुलासे

राम मंदिर जैसे देश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल में हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल था और चोरी के पैसे को किन-किन माध्यमों से छिपाया या निवेश किया गया। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Location :  Ayodhya

Published :  20 July 2026, 11:11 AM IST

Related News

Advertisement