बारिश तेज थी, फिर भी नहीं रुके देवरिया डीएम; गाड़ी रुकवाई और खुद सुनीं लोगों की समस्याएं

देवरिया में तेज बारिश के बीच डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट परिसर में फरियादियों को देखा तो अपना वाहन रुकवा दिया। तुरंत उनके बीच पहुंचे और एक-एक कर समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 September 2026, 5:08 PM IST

Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया जनपद में शनिवार को बारिश और तेज हवाओं के बीच जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिसके बाद जिलाधिकारी नगरीय क्षेत्र के भ्रमण के लिए निकले इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नगरीय भ्रमण के लिए निकल रहे जिलाधिकारी की नजर कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और छाता लेकर बारिश के बीच फरियादियों के पास पहुंच गए।

बारिश में खुद पहुंचे फरियादियों के बीच

जिलाधिकारी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली। बारिश के बावजूद फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए डीएम ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना।

ये भी पढ़ें: EMD में छूट मिली, अनुभव पर भी सवाल… महराजगंज की ECCE नियुक्ति प्रक्रिया में क्या हुआ?

अधिकारियों को दिए प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश

फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के समाधान में किसी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा।

ये भी पढ़ें: Fatehpur: मवेशियों को चारा देने गई मां , पीछे से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबे दो भाई; 8 साल के मासूम की मौत

बारिश के बीच जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर उनके सामने रखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिकायतों के प्रभावी समाधान पर जोर दिया।

 

 

Location :  Deoria

Published :  26 September 2026, 5:08 PM IST