8th Pay Comission: रेलवे कर्मचारियों के बोनस और 8वें वेतन आयोग पर सवाल, मनाया चेतावनी सप्ताह

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने बोनस और आठवें वेतन आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर कानपुर में चेतावनी सप्ताह के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया। रेलवे कर्मचारियों के बीच जागरूकता अभियान के साथ विभिन्न कार्यालयों में ज्ञापन सौंपे गए। संगठन ने प्रधानमंत्री और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन तक कर्मचारियों की मांगें पहुंचाने की तैयारी की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 October 2026, 7:46 PM IST

Kanpur: रेलवे कर्मचारियों के बोनस और आठवें वेतन आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने कानपुर में चेतावनी सप्ताह के तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को उठाया गया। संगठन ने बोनस के मुद्दे पर असंतोष जताते हुए कर्मचारियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल की।

महामंत्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने कानपुर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और कार्यालयों में पहुंचकर कर्मचारियों से संपर्क किया। अभियान के तहत जूही लॉबी, जीएमसी लॉबी, कानपुर सेंट्रल स्टेशन के टीटी कार्यालय, आरपीएफ कार्यालय, लोको पायलट लॉबी और विद्युत लोको शेड में जनसंपर्क किया गया।

इस दौरान कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे गए। संगठन के प्रतिनिधियों ने आरएसओ के डीईई और विद्युत लोको शेड के वरिष्ठ डीईई से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया। संघ का उद्देश्य कर्मचारियों की मांगों को संगठित रूप से संबंधित अधिकारियों और केंद्र सरकार तक पहुंचाना है।

जूही फोरमैन कार्यालय में आम सभा

चेतावनी सप्ताह के तहत जूही फोरमैन कार्यालय में आम सभा आयोजित की गई। इसमें झांसी से कानपुर पहुंचे मंडल मंत्री भानू प्रताप सिंह चंदेल और अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों से संवाद किया। बैठक में लोको पायलटों से उनकी समस्याओं और कार्यक्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

सहारनपुर में दुल्हन लेने पहुंचे हेलीकॉप्टर वाले जीजा जी, चंदू को देख लड़कियां बोली- मम्मी हमें भी ऐसा दूल्हा चाहिए

कार्यक्रम में लोको रनिंग शाखा के मंत्री आलोक कश्यप और पुनित सहित लोको शेड शाखा के अध्यक्ष मनोज कठेरिया तथा मंत्री योगेश मीणा ने भाग लिया। कानपुर सेंट्रल से प्रदीप सिंह राणा और प्रदीप शर्मा समेत लोको पायलट देवेश यादव, मनिहरण, राकेश रंजन और सुदर्शन भी अभियान में शामिल हुए।

वहीं, प्रयागराज मंडल के उपाध्यक्ष राजन कुमार ने विद्युत लोको शेड में वरिष्ठ मंडलीय विद्युत अभियंता (सीनियर डीईई) से मुलाकात कर शेड से जुड़े मुद्दों पर वार्ता की। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं और उनके समाधान से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री और रेलवे बोर्ड तक पहुंचाई जाएंगी मांगें

भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर देशभर में चेतावनी सप्ताह मनाया जा रहा है। संगठन की योजना के अनुसार, आठवें वेतन आयोग और बोनस से संबंधित मांगों को लेकर मंडल रेल प्रबंधक के माध्यम से प्रधानमंत्री और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को ज्ञापन भेजा जाएगा।

बलिया में ईंट भट्ठे के तालाब में मिला महिला का शव, सुबह मां से की थी बात; मौत से उठे सवाल

कानपुर में आयोजित अभियान को सफल बनाने में शेड से कृपाल मीणा और प्रिंस कुमार समेत इंजीनियर फेडरेशन तथा भारतीय मजदूर संघ के महानगर उपाध्यक्ष राधेश्याम भारती ने भी भागीदारी की। विद्युत लोको शेड में व्यापक बैठक आयोजित कर कर्मचारियों से संवाद किया गया।

संगठन का यह अभियान रेलवे कर्मचारियों की मांगों को सामने लाने और उनके बीच जागरूकता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है। हालांकि, बोनस और आठवें वेतन आयोग से जुड़ी मांगों पर सरकार या रेलवे बोर्ड की ओर से किसी निर्णय की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।a

Location :  Kanpur

Published :  25 October 2026, 7:46 PM IST