Rahul Gandhi Birthday: रायबरेली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

आज रायबरेली के सांसद राहुल गांधी का 55 वा जन्मदिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पढिये डाइनामाइट न्यूज़ की यह खबर

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर आज कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, नगर पालिका अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस सदर मनीष सिंह चौहान ने अपने निजी हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर बड़े हर्षोल्लास के साथ केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन रखा। राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने आईटीआई के वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को भोजन वितरित कराया। साथ ही साथ अनेकों कार्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे हैं।

पंकज तिवारी शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि आज देश को लोकप्रिय हमारे नेता राहुल गांधी का जन्मदिन है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बुजुर्गों को भोजन कराया गया। उसके बाद जिला अस्पताल में रोगियो को फल वितरीत किया गया। इसके पश्चात कांग्रेस पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ मनीष सिंह द्वारा अपने निजी अस्पताल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। यहीं पर हम सभी ने केक काटकर राहुल जी को बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। साथ ही यह भी सन्देश दिया ही हमारे नेता राहुल गांधी गरीबो, महिलाओं, किसानों व आम लोगों की जनसमस्याओं को लेकर हमेशा खड़े रहेंगे व हम सभी उनके साथ हैं।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा  आज रायबरेली के सांसद और हमारे आदरणीय नेता राहुल गांधी जी का जन्मदिन है। हिंदुस्तान के मसीहा कांग्रेस पार्टी के जुझारू नेता जो दलितों व पिछडो की लड़ाई लड़ते हैं। पूरे देश की वह लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे महान नेता का आज जन्मदिन है। रायबरेली में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मना रहा है। उनके जन्मदिन पर जिला अस्पताल, सिमेंस हॉस्पिटल में मनाया गया है। यहां निशुल्क कैंप का आयोजन किया गया। वृद्ध आश्रम में भोजन वितरित किया गया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। अभी तिलक भवन में भी कार्यक्रम आयोजित होगा। पूरे जिले में उनके जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 19 June 2025, 1:21 PM IST

Advertisement
Advertisement