Raghunath Katha: रायबरेली में छाया आध्यात्मिक माहौल, एक फिर भक्ति में डूबे सभी लोग

रायबरेली में आध्यात्मिक माहौल एक बार फिर भक्तिमय हो गया है। नगर के रिफॉर्म क्लब अस्पताल चौराहा पर शनिवार से शुरू हो रही नौ दिवसीय ‘सुनिए कथा रघुनाथ की’ से पहले शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 December 2025, 6:26 PM IST

Raebareli: रायबरेली में आध्यात्मिक माहौल एक बार फिर भक्तिमय हो गया है। नगर के रिफॉर्म क्लब अस्पताल चौराहा पर शनिवार से शुरू हो रही नौ दिवसीय ‘सुनिए कथा रघुनाथ की’ से पहले शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे शहर में उत्साह का वातावरण दिखाई दिया।

श्री जगमोहनेश्वर धाम से हुई शोभायात्रा की शुरुआत

कथा वाचक गोविंद भाई जी बद्रीनाथ धाम के निर्देशन में शोभा यात्रा की शुरुआत जगमोहनेश्वर धाम चंदापुर कोठी से हुई। भगवान भोलेनाथ के चरणों में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। रथ, डीजे, बैंडबाजे और सैकड़ों भक्तों की टोली के साथ निकली शोभा यात्रा ने शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया।

रायबरेली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन ‘लंगड़ा’ में 4 लुटेरे गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

पूरे शहर में हुआ भव्य स्वागत

शोभा यात्रा हाथी पार्क, डिग्री कॉलेज चौराहा, कैनाल रोड, डीएम आवास, कानपुर रोड, बस स्टॉप, कोतवाली रोड, घंटाघर चौराहा, रामकृपाल चौराहा और सुपर मार्केट से होती हुई रिफॉर्म क्लब तक पहुंची।
रास्ते भर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा, मालाओं और जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया।
50 से अधिक चारपहिया वाहनों और अनेक संसाधनों के साथ शामिल इस शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

13 से 21 दिसंबर तक चलेगी ‘सुनिए कथा रघुनाथ की’

हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने बताया कि कथा 13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति ने रायबरेली जनमानस से अपील की है कि वे परिवार सहित कथा में पहुंचकर धर्म और भक्ति की इस अद्भुत अनुभूति का लाभ लें।

रायबरेली में फिर सनसनी, परिवार को धमकाकर धर्म बदलवाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका

कथा आयोजन में सुनिए कथा रघुनाथ की सेवा समिति और अखिल भारतीय हिंदू महासभा रायबरेली प्रमुख रूप से कार्यरत हैं। आयोजन में शामिल प्रमुख जिम्मेदार पदाधिकारी—

  • विवेक मिश्रा पल्लू
  • वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर शुक्ला
  • राजन दीक्षित
  • योगेश त्रिपाठी
  • कुंवर भूपेंद्र सिंह
  • बबलू
  • हिमांशु वाजपेई
  • दीपू सिंह
  • मीडिया प्रभारी आशीष पाठक
  • निलेश पांडे
  • सूरज शुक्ला
  • अर्पनेश शुक्ला
    सहित सैकड़ों सहयोगी लगातार तैयारी और सेवा में जुटे हुए हैं।

भक्ति से सराबोर हुआ रायबरेली

शोभा यात्रा के दौरान शहरवासियों में उत्साह चरम पर रहा। जगह-जगह लगाए गए स्वागत मंचों ने धार्मिक उत्सव को भव्यता प्रदान की। रायबरेली जनमानस नौ दिनों तक अध्यात्म, भक्ति और रामकथा के अमृत रस में डूबने को उत्सुक है। कथा के शुभारंभ के साथ ही शहर में आध्यात्मिक उल्लास की लहर दौड़ गई है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 12 December 2025, 6:26 PM IST