रायबरेली में पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ कि महिला की चली गई जान?

रायबरेली में नशेड़ी पति ने उतारा पत्नी को मौत के घाट। पढिये यह खबर

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 July 2026, 5:29 AM IST

Raebareli: रायबरेली मे नशेड़ी पति पत्नी के बीच हुए विवाद मे पति ने पत्नी को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति को हिरासत मे ले लिया है।

मामला गुरबक्शगंज थाना इलाके के बथुआ ख़ास का है। यहां पूरे खाले के रहने वाले अमरनाथ अपनी पत्नी व पांच बच्चों के साथ यहां रहते हैं। पेशे से मज़दूर अमरनाथ और उसकी पत्नी दोनों शराब के लती थे।

बताया जा रहा है कि बीती रात दोनों ने शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ जिसमे पति नें पत्नी को नीम की टहनी से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमरनाथ को हिरासत मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क से स्टेशन तक हंगामा! रायबरेली में एक दिन में तीन बवाल, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात दोनों के बीच छोटी सी बात पर झगड़ा हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। आरोपी पति ने लाठी-डंडों से पत्नी पर अत्याचार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने जब हलचल सुनी तो पत्नी को खून से लथपथ हालत में पाया। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

72वें National Film Awards का ऐलान: राष्ट्रीय पुरस्कारों में छा गए ये सितारे! कार्तिक आर्यन और ममूटी बने Best Actor

पुलिस की कार्रवाई

सीओ लालगंज ने बताया कि सूचना मिलते ही गुरूबख्शगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Location :  Raebareli

Published :  19 July 2026, 5:26 AM IST