Raebareli: वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की मांग, फेडरेशन ने DM को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली में यू.पी. स्कूल्स फेडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वित्तविहीन विद्यालयों के पात्र शिक्षकों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने की मांग की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 July 2026, 4:25 PM IST

Raebareli: रायबरेली में यू.पी. स्कूल्स फेडरेशन ने वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन ने मांग की है कि 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का लाभ केवल सरकारी शिक्षकों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड से संबद्ध वित्तविहीन विद्यालयों के पात्र शिक्षकों और कर्मचारियों को भी इसका लाभ दिया जाए।

सभी शिक्षकों को समान स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग

फेडरेशन का कहना है कि वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक भी प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे लंबे समय से विद्यार्थियों को शिक्षित करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी सरकारी शिक्षकों की तरह स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलना चाहिए।

Raebareli: कांवड़ यात्रा पर बड़ा फैसला! जानिए 30 जुलाई से मांसाहार पर रोक और ढाबों के लिए क्यों अनिवार्य हुआ ये ऐप?

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि वित्तविहीन विद्यालयों के पात्र शिक्षकों और कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा योजना के दायरे में शामिल किया जाए। संगठन ने शासन से इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

Raebareli: ऑपरेशन थियेटर से सीधे कोमा… और फिर मौत, जानिए डॉक्टर पर क्यों लगे लापरवाही के संगीन आरोप

समान स्वास्थ्य सुरक्षा की पैरवी

फेडरेशन ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में शिक्षकों के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। सरकारी और वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत पात्र शिक्षकों-कर्मचारियों को समान स्वास्थ्य सुरक्षा मिलने से उन्हें और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

Location :  Raebareli

Published :  30 July 2026, 4:25 PM IST