पांच लाख रूपये… क्या गोरखपुर के निजी स्कूलों के टीचरों को मिलेगी बड़ी राहत?
गोरखपुर में उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निजी एवं वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को भी पांच लाख रुपये तक की सरकारी कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ देने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।