Raebareli Crime: शादी का वादा कर… पीड़िता ने बताया हैरान कर देने वाला सच

रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि युवक ने प्रेम संबंध का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और शादी का भरोसा दिलाता रहा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 February 2026, 5:02 PM IST

Raebareli: रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि युवक ने प्रेम संबंध का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और शादी का भरोसा दिलाता रहा। युवती का यह भी आरोप है कि शादी से पहले युवक और उसके परिजनों ने उस पर गौमांस खाने का दबाव बनाया, जिसे उसने प्रेम में पड़कर स्वीकार कर लिया।

यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि सलोन कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मुकीम नामक युवक से युवती का लंबे समय से संपर्क था। युवती के अनुसार, युवक लगातार उसे शादी का आश्वासन देता रहा, जिससे वह उसके झांसे में आ गई। जब युवती को युवक की नीयत पर संदेह हुआ तो वह सीधे उसके घर पहुंच गई और शादी की बात करने लगी। आरोप है कि वहां मौजूद परिजनों ने निकाह से पहले गौमांस खाने की शर्त रखी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सरकार से पूछा ये बड़ा सवाल

शादी से इनकार के बाद युवती आहत

पीड़िता का कहना है कि शर्त मानने के बाद भी कुछ दिनों तक उसे टालते रहे और बाद में पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है तथा उसका एक बच्चा भी है। इस जानकारी के बाद युवती गहरे सदमे में चली गई और मानसिक रूप से टूट गई। आहत होकर उसने आत्महत्या का प्रयास करने का फैसला किया, लेकिन समय रहते उसकी मां को इसकी जानकारी हो गई और परिवार ने उसे बचा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही युवती के पिता, जो दिल्ली में रहते हैं, तुरंत घर पहुंचे और स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Maruti नहीं, अब सभी के लिए एक सा नियम! सरकार ने रद्द की छोटी कारों की राहत, जानिये क्या है बड़ा अपडेट

पुलिस का बयान

एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को संकलित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 7 February 2026, 5:02 PM IST