Raebareli: जल जीवन मिशन की बड़ी लापरवाही, गड्ढे में फंसी स्कूली मिनी बस, बाल-बाल बचे मासूम बच्चे

रायबरेली के काल्हीगांव में जल जीवन मिशन की खुदाई के कारण स्कूली मिनी बस गहरे गड्ढे में फंस गई। चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत और कार्रवाई की मांग की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 July 2026, 11:54 AM IST

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के काल्हीगांव में जल जीवन मिशन के तहत सड़क खोदकर छोड़े गए गड्ढे ने गुरुवार को एक बड़े हादसे को दावत दे दी।निजी स्कूल की एक मिनी बस सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंस गई और पलटने की स्थिति में पहुंच गई।बस में एक दर्जन से अधिक मासूम छात्र सवार थे।चालक की सूझबूझ और सतर्कता से बस किसी तरह पलटने से बच गई,जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

सड़क पर खुदाई बनी खतरा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को जगह-जगह खोद दिया गया है,लेकिन गड्ढों को सुरक्षित ढंग से भरने या चेतावनी संकेत लगाने की जहमत नहीं उठाई गई। इसी लापरवाही का खामियाजा स्कूली बस को भुगतना पड़ा और वह गहरे गड्ढे में फंस गई।

Raebareli: गैस सिलेंडर लेने निकले थे पिता-पुत्र, अचानक हुआ वो भयावह हादसा और एक साथ उजड़ गईं दो पीढ़ियां

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

कुछ क्षणों के लिए बस में बैठे बच्चों और आसपास मौजूद लोगों की सांसें थम गईं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि काल्हीगांव की सड़क पहले ही पिछले दो दशकों से बदहाल हैं।अब जल जीवन मिशन के कार्यों ने इन सड़कों को और अधिक जानलेवा बना दिया है।जगह-जगह खोदी गई सड़कें और खुले गड्ढे हर दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं,लेकिन जिम्मेदार विभाग और कार्यदायी संस्था तमाशबीन बने हुए हैं।

Raebareli: मंगल भंडारे में पहुंचे मानसिक विक्षिप्त युवक को पुजारी ने पीटा! वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा

कार्रवाई और मरम्मत की मांग

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और गड्ढों को सुरक्षित तरीके से नहीं भरा गया,तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।लोगों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है।

Location :  Raebareli

Published :  16 July 2026, 11:54 AM IST