घर पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया सफर! 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर फरार हुई रहस्यमयी बस

रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवक की जगतपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात बस ने उसकी बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने एम्स रायबरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस फरार बस और चालक की तलाश में जुटी है।

Raebareli:   रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा गांव निवासी 19 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। युवक किसी निजी कार्य से रायबरेली शहर गया था और बुधवार शाम अपने घर लौट रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसकी जिंदगी का सफर हमेशा के लिए थम गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अज्ञात बस ने बुलेट बाइक को मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, धमधमा गांव निवासी जमशेद पुत्र इकबाल अंसारी (19) बुधवार शाम करीब चार बजे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह जगतपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मोड़ के पास पुल के नीचे पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अज्ञात बस ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

Raebareli News: आखिर क्यों तेज धूप में सड़कों पर उतर आए AAP कार्यकर्ता? सोनम वांगचुक के समर्थन में गूंजे जोरदार नारे

एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही जगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

दिल्ली में उमस क्यों नहीं हो रही कम? कई राज्यों में भारी बारिश… जानिये अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

सीसीटीवी फुटेज के सहारे बस की तलाश में जुटी पुलिस

जगतपुर थाना प्रभारी वागेश मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बस और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अज्ञात वाहन का पता लगाकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और परिजन आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Location :  Raebareli

Published :  16 July 2026, 8:36 AM IST

Related News

Advertisement