Site icon Hindi Dynamite News

Raebareli: दो साल से सऊदी जेल में बंद राजीव पासवान, परिजनों ने PM-CM से लगाई गुहार

काम के लिए सऊदी अरब गया रायबरेली का सिकंदरपुर गांव निवासी राजीव कुमार पासवान सऊदी अरब के रियाद शहर की जेल में बंद है। परिवार के लोग राजीव की रिहाई के लिए कई प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली है।
Post Published By: Jay Chauhan
Published:
Raebareli: दो साल से सऊदी जेल में बंद राजीव पासवान, परिजनों ने PM-CM से लगाई गुहार

Raebareli: काम के लिए सऊदी अरब गया राजीव कुमार पासवान जुलाई 2023 से सऊदी अरब के रियाद शहर की जेल में बंद है। राजीव को जुलाई 2023 में सऊदी अरब की पुलिस ने यमन सीमा के पास से गिरफ्तार किया था। राजीव को तीन साल की सजा और 18 लाख भारतीय रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। परिवार के लोगों ने राजीव की रिहाई के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है।

युवक रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक युवक को सऊदी अरब के रियाद शहर में ही तब गिरफ्तार किया जब वह अवैध रूप (डंकी रुट) से बॉर्डर पार कर भारत आने की कोशिश कर रहा था। युवक को 3 साल की सजा सुनाई गई।  उस पर 18 लाख रुपए भारतीय रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार वह 2 साल पहले रोज़गार की तलाश में रियाद गया था। एजेंट ने पानी का टैंकर चलाने का काम बताकर उसे कूड़ा गाड़ी चलाने के काम पर लगा दिया था।

सऊदी जेल में बंद पीड़ित के पिता बिन्दा प्रसाद

पीड़ित के पिता का कहना है कि वहां पर उसे भूखा-प्यासा रखा जाता था। उसे प्रताड़ित किया जाता था। इन्हीं सब बातों से घबरा कर वह भागकर भारत वापस आना चाहता था। उसे जैसे ही मौका मिला वह भारत आने की कोशिश करने लगा। बॉर्डर पर उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

पीड़ित के पिता ने बताया कि उस पर देश छोड़कर भागने और नियम के विरुद्ध बॉर्डर पार करने का केस लगाया गया है। पीड़ित के परिजनों ने मोदी-योगी सरकार और जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है।

सऊदी जेल में बंद पीड़ित राजीव की मां

सऊदी अरब में बेटे को जेल भेजे जाने से मां सूरजकली गमगीन हैं। मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी से विनती है कि मेरे बेटे को वापस लाने में मदद करें।

राजीव कुमार के भाई अर्जुन कुमार ने बताया कि उसका बड़े भाई विदेश में फंस चुके हैं। सऊदी अरब के रियाद में उन्हें 3 साल की सजा व 18 लाख का जुर्माना हुआ है।

उसने कहा कि हम सभी परेशान हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से हमारी विनती है कि वह हमारे भाई को भारत वापस लेकर आए।

सऊदी जेल में बंद पीड़ित राजीव का भाई

पिता बिंदा प्रसाद ने कहा कि हमारा बेटा 2 साल से विदेश में फंसा हुआ है। 2 साल के बाद वहां पर उनको कूड़े बहाने के काम में लगा दिया गया। उसको न ही समय से पैसा मिलता था और ना ही खाना मिलता था।

भाई संजय का कहना है कि राजीव की रिहाई के लिए नई दिल्ली में भारतीय दूतावास के कई चक्कर लगाए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली है।

वह 6 महीने बीतने के बाद घर के लिए आने का प्रयास कर रहा था लेकिन बॉर्डर पर पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल में डाल दिया। उसके बाद 6 महीने के बाद हमें कोई खबर नहीं मिली। 6 महीने के बाद हमको जानकारी मिली कि वह जेल में है। उसने फोन करके बताया कि उसे 3 साल की जेल हो गई है। उन्होंने कहा कि हम  योगी जी से निवेदन करते हैं कि हमारे बेटे को भारत वापस लेकर आए।

Exit mobile version